किसानो की मदद करने के लिए Vijay Byrsat ने छोड़ी विदेश की नौकरी और बने Social Entrepreneur

Hindi By Ritika Bidawat | 19 sec read

हम अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत का उत्तरपूर्वी भाग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरे भरे पहाड़ी घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह के दृश्य और ताज़ी हवा से आपके दिमाग और आत्मा को शांति पहुंचती है।

इस क्षेत्र के शिलॉन्ग में बसा है – The Centre of Learning, Knowledge, and Services (COLKS), जिसके संस्थापक है Vijay Byrsat। इस स्टार्ट-अप का उद्देश्य किसानों को आवश्यक कौशल सीखने, शिक्षा प्रदान करने और किसानों को बाहरी दुनिया में पहुँच बनाने में मदद करना है।

Vijay Byrsat
Image source – Facebook

प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, और काम

Vijay Byrsat का जन्म शिलांग में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और एडमंड स्कूल से स्नातक किया। बाद में उन्होंने नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया। उन्होंने नेट परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया। विजय ने कुछ महीनों के लिए प्रोफेसर के रूप में शिलांग के कुछ कॉलेजों में पढ़ाया। बाद में वह बैंकिंग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और इसे भी बहुत आसानी से पास किया।

Vijay Byrsat
Image source – LinkedIn

Vijay Byrsat ने भारत और भारत के बहार बैंकिंग की नौकरियां की। उन्हें अपने काम में अक्सर कुछ मिसिंग लगता था, इसी लिए वो जायदा देर तक एक नौकरी में टिक नहीं पाते थे और जल्दी ही वहां से इस्तीफा दे देते थे।

एक रविवार की सुबह, अखबार पढ़ते समय, उन्होंने एक प्रेरणा भरा लेख पड़ा। लेख समाज की सेवा करने के बारे में था। उन्होंने महसूस किया कि वो भी ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं। फिर क्या था, उन्होंने अपना बोरिया बिस्तर बाँधा और वापस शिलांग लौट आये।

2014 में विजय शिलांग लौट आये। जब Vijay Byrsat वापस आये, तो लोगों ने उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नौकरी छोड़ने के लिए मूर्ख कहा। लेकिन वह जानते थे कि वह एक अच्छे सामाजिक कारण के लिए काम करना चाहते हैं। और अपने शहर की तुलना में इसे शुरू करने के लिए कोई बेहतर जगह नहीं थी।

COLKS की शुरुवात

विजय एक बदलाव लाना चाहते थे और एक अच्छे सामाजिक कारण के लिए काम करना चाहते थे। शुरू में, वह नहीं जानते थे कि कैसे शुरू किया जाए। दो महीने के लिए उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र की यात्रा की और रास्ते में विभिन्न लोगों से बात करते रहते ताकि वो उस क्षेत्र की समस्यायों की समझ सकें।

यात्रा के दौरान, वे कई बड़े और छोटे किसानों से मिले और उनके साथ दिल से दिल की बातचीत की। उन्हें एहसास हुआ की किसानों को मदद, मार्गदर्शन और समर्थन की आवश्यकता है। एक बार जब उन्होंने यात्रा पूरी की, तो उन्होंने किसानों की मदद करना ही अपना उद्देश्य बनाया। उनका पहला लक्ष्य किसानों को बुनियादी प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान करना था।

Vijay Byrsat
Image source – Facebook

COLKS Funding

पहले तो किसी को उनकी सोच और आईडिया पर विश्वास नहीं हुआ। खुद बैंकर होने के बाद भी किसी बैंक ने उन्हें कर्ज नहीं दिया। उनका विचार अनोखा था। पहले किसी ने इस सेक्टर में कुछ करने के बारे में नहीं सोचा था।

महीनों के गहन संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद, वह अपने स्टार्ट-अप को फंड करने के लिए पैसा एकत्रित कर पाए। उन्होंने 2015 में The Centre of Learning, Knowledge, and Services (COLKS) की स्थापना की।

Vijay Byrsat
Image source – Facebook

चुनौतियों का सामना

किसानों को कौशल प्रदान करना पहली चुनौती थी। उन्होंने किसानों को अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके सिखाए। इसके अलावा, उन्होंने महसूस किया कि बाजार में पहुंच की कमी के कारण किसान ज्यादा लाभ नहीं कमा पाते थे। बीच में बिचौलियों की वजह से लाभ कम हो पा रहा था। पूर्वोत्तर में किसानों के लिए वित्त की उपलब्धता भी एक समस्या थी। विजय ने इन समस्याओं का समाधान खोजना शुरू कर दिया।

Vijay Byrsat
Image source – Facebook

COLKS की उपलब्धि

विजय ने कुछ किसानों को अपनी उपज को लगभग 10 गुना तक बढ़ाने में मदद की। उन्होंने बिचौलियों को भी बीच में से हटा दिया और किसानों की सीधी पहुँच बाजार तक पहुँचाई। इससे किसानों का मुनाफा बढ़ा। किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए, विजय ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ भागीदारी की। आज, बैंक किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करता है।

Vijay Byrsat
Image source – Website

विजय के मार्गदर्शन में किसानों ने कई तरह के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद निकाले, जैसे दालचीनी उत्पाद, अदरक पाउडर, काली मिर्च, जैविक चाय आदि। उनके प्रसिद्ध उत्पादों में से एक है मधुमखियों का प्राकृतिक शहद।

साल 2016 में SAP Labs और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा भारत में COLKS को शीर्ष 5 सामाजिक स्टार्ट-अप्स में स्थान दिया गया। इसके अलावा, विजय को 2020 में ‘Northeast Young Heroes Award’ मिला।

Vijay Byrsat
Image source – Facebook

भविष्य के लिए योजनाएं

वर्तमान में, 4500 से अधिक किसान इस सामाजिक स्टार्ट-अप का हिस्सा हैं। विजय ने अपने इकोसिस्टम को नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित करने की योजना बनाई है। वह अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी विस्तार करना चाहते हैं। स्टार्ट-अप का मंत्र लोगों के जीवन को बदलना और उनके लिए एक बेहतर कल बनाना है।

Vijay Byrsat
Image source – Facebook

Vijay Byrsat के बारे में जानने के लिए चेक करें – LinkedIn, Facebook.

COLKS के बारे में जानने के लिए चेक करें – Website, Facebook, Instagram.

अगर आप किसी भी प्रेरणात्मक कहानी के बारे में जानते है, और आप चाहते है की हम उसके बारे में mad4india.com पर लिखे। ऐसी जानकारी शेयर करने के लिए आप हमें  Facebook  या LinkedIn पे संपर्क कर सकते है। वो प्रेरणात्मक कहानी किसी भी व्यक्ति, कंपनी, नए आईडिया या सोशल पहल के बारे में हो सकती है।

Trending Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.