KraftInn: एक ऐसा स्टार्टअप जो इको फ्रेंडली संसाधनों का उपयोग करके कलात्मक उत्पादों को बना रहा है

Hindi By Ritika Bidawat | 13 sec read

Image source – Facebook

तेज गति से भाग रही इस दुनिया को आज जरूरत है अधिक से अधिक इको फ्रेंडली मेटेरियल की, ताकि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोका जा सके। Kraft Inn असम के जोरहाट में, दो भाइयों द्वारा चलाया जा रहा है एक ऐसा स्टार्टअप है जो असम में आसानी से मिलने वाले मेटेरियल का उपयोग करके इको फ्रेंडली कलात्मक उत्पाद बना रहा है।

KraftInn का मिशन

KraftInn ब्रांड के तहत बांस, जलकुंभी वेस्ट, बेंत, जूट से बनाए गए कलात्मक उत्पाद, असम की परंपरागत हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रहे हैं और शिल्पकारों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर बांस का प्रयोग अधिक बड़े स्तर पर किया जाए तो यह केवल 6 वर्षों में ही ग्लोबल वॉर्मिंग के दुष्प्रभावों को पलट सकता है। जलकुंभी भी जल स्रोतों के लिए रुकावट बन जाती है। असम में इन सभी पर्यावरणीय फ्रेंडली संसाधनों की भरमार है और बांस से कलात्मक उत्पाद बनाने का शिल्प यहां पर परंपरागत रूप से विद्यमान है। इसलिए KraftInn का मिशन है कि इन प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग से निर्मित कलात्मक उत्पादों की पूरी श्रंखला को दुनिया के सामने लाया जा सके।

Kraft Inn
Image source – Facebook

KraftInn की पृष्ठभूमि

क्राफ्टिन को शुरू करने वाले दोनों भाई व्यापार की दुनिया के लिए नए नहीं हैं। प्रमथेश बोरकोतोकी ने जोरहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से MCA करने के बाद, 10 वर्ष तक work experience प्राप्त करके, अपनी  व्यवसायिक समझ को बढ़ाया जबकि उनके भाई परीक्षित बोरकोतोकी जोकि एमिटी बिजनेस स्कूल, नोएडा से MBA हैं, उनके 14 वर्ष के कार्य अनुभव ने उन्हें सेल्स में दक्षता प्रदान की। उनके अनुभव ने हीं उनको सिखाया कि किसी आए हुए अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।

Kraft Inn
Image source – Facebook

KraftInn की शुरुआत

असम के इन दोनों भाइयों ने सन् 2015 में, जोरहाट में अपने स्टार्टअप को KraftInn नाम दिया और एक ऐसी जगह की शुरुआत की जो पूर्वोत्तर संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। शुरू से ही उनके स्टार्टअप का ध्यान असम में बहुतायत से मिलने वाले बांस, जलकुंभी, जूट, बेंत जैसी टिकाऊ सामग्री का उपयोग करके लैंप, बैग, घरेलू सजावट का सामान, कपड़े धोने की बास्केट, शॉल आदि उत्पाद बनाने का रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का पैमाना उन लोगों को बनाया जो अपने घरों को कलात्मक उत्पादों द्वारा सजाने के लिए उत्साहित हैं। ग्राहकों द्वारा उनके उत्पादों पर दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया द्वारा उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती है।

Kraft Inn
Image source – Facebook

उनके ब्रांड में जब उपयोगकर्ता अपना विश्वास दिखाते हैं, तो  वह उत्साहवर्धक होने के साथ ही व्यवसाय वर्धक भी होता है। प्रमथेश कहते हैं कि जो तीन चीजें उन्होंने अपने अनुभव से सीखी हैं, उन तीनों ने उनका बहुत साथ दिया है, वे हैं-धैर्य, जानकारी, रचनात्मकता। इसके अलावा सफलता का कोई और शॉर्टकट नहीं है। उनके अनुसार उन्होंने भी इन तीनों गुणों के आधार पर कार्य करते हुए सफलता की और कदम बढ़ाए हैं। इन्हीं गुणों का ध्यान रखते हुए अपने ग्राहकों की फीडबैक के आधार पर कई सुधारों के बाद ही उत्पाद निर्मित किए जाते हैं।

KraftInn के मुख्य उत्पाद

कंपनी के सबसे ज्यादा फेमस और जल्दी बिक जाने वाले मुख्य उत्पाद हैं – मॉडर्न फ्लोर लैंप, स्टैंडिंग फ्लोर लैंप, डेकोरेटिव टेबल लैंप, कैनन लैंप, ट्राइपॉड बेंबू फ्लोर लैंप, मल्टीपर्पज बंबू बॉक्स इत्यादि। आने वाले समय में वे अपने नए उत्पादों की संख्या को अधिक से अधिक बढ़ा कर अपने स्टार्टअप को विस्तार देना चाहते हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन का इस्तेमाल करके अपने उत्पादों की बिक्री को बढ़ाना उनका लक्ष्य है ताकि अधिक से अधिक कलाप्रेमी और अपने घर को कलात्मक और इको फ्रेंडली मेटीरियल से बने उत्पादों से सजाने वाले लोगों तक पहुंचा जा सके। यदि आपको भी ऐसे कलात्मक उत्पादों की आवश्यकता है तो आप भी KraftInn के विभिन्न उत्पादों को KraftInn की वेबसाइट या अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

Kraft Inn
Image source – Facebook

KraftInn के बारे में जानने के लिए चेक करें – Website, Facebook, Twitter, Instagram.

Pramathesh Borkotoky के बारे में जानने के लिए चेक करें – LinkedIn.

Parikshit Borkotoky के बारे में जानने के लिए चेक करें – LinkedIn.

अगर आप किसी भी प्रेरणात्मक कहानी के बारे में जानते है, और आप चाहते है की हम उसके बारे में mad4india.com पर लिखे। ऐसी जानकारी शेयर करने के लिए आप हमें  Facebook  या LinkedIn पे संपर्क कर सकते है। वो प्रेरणात्मक कहानी किसी भी व्यक्ति, कंपनी, नए आईडिया या सोशल पहल के बारे में हो सकती है।

Trending Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.